Site icon Lahar Chakra

आर्थिक तंगी से परेशान महिला कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में दी जान

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में रहने वाली कांस्टेबल ललिता कुमारी (45) ने चौथे तल्ले से खुद कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल टीएमएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना शुक्रवार सुबह 5.30 बजे की है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. उन्होंने मृतका के पति, बच्चों व आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की.

डीएसपी ने बताया कि ललिता कुमारी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी और घर में अकेली कमाने वाली थी. पति नशे का आदि है, जिस कारण अक्सर घर में विवाद होता था. आए दिन परिवार के सदस्य आपस में उलझते रहते थे.

ललिता के दो बेटे और एक बेटी है, जो पढ़ाई करते हैं. एक पुत्र अपनी मां से आईफोन खरीदने की जिद कर रहा था, आर्थिक परेशानी से जूझ रही ललिता इसे लेकर काफी तनाव में थी. परिवार के बीच आपसी कलह काफी बढ़ गया था जिस कारण मानसिक रूप से परेशान ललिता ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली.

Exit mobile version