


Jamshedpur. गोलमुरी थानांतर्गत आकाशदीप प्लाजा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना में ट्रक चालक जख्मी है. हादसे के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना सोमवार देर रात की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक गोलमुरी से एग्रिको गोलचक्कर की ओर जा रहा था।
उसी दौरान कुछ खराबी होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना में झटका लगने के कारण ट्रक चालक को हल्की चोट लगी. सूचना मिलने के बाद गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को समाप्त कराया, जिसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ।

