Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जुगसलाई में हत्या की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

Jamshedpur. जुगसलाई थाना पुलिस ने घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ द्वारा रची गई हत्या की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने भाकुड़ गैंग से जुड़े दो शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ललित मीणा के अनुसार, घाघीडीह जेल में बंद खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने गिरोह के माध्यम से शहर के एक व्यक्ति की हत्या कराने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दो शूटरों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

मो. आयान अली उर्फ आयान बच्चा (निवासी: हुसेनी लाइन, गौरीशंकर रोड, जुगसलाई), मो. इमरान उर्फ अल्टू बच्चा (उम्र 19 वर्ष, निवासी: दस्ताना बाड़ी, गौरीशंकर रोड, जुगसलाई) के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आयान अली पर जुगसलाई थाने में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान हत्या के प्रयास, रंगदारी और मारपीट के कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले में जुगसलाई थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हथियार बरामदगी को लेकर एक अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के साथ ही जेल से चल रहे इस आपराधिक सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version