Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही नाकाम कर दिया है। पुलिस ने नागाडीह मैदान के समीप छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्कूटी बरामद की गई है। इस संबंध में बागबेड़ा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल,सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की और नागाडीह मैदान की घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो संदिग्धों को मौके पर ही दबोच लिया गया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुए। पकड़े गए अपराधियों की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र (इच्छापुर) निवासी मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी और सुंदरनगर थाना क्षेत्र के केरवाडुंगरी निवासी समरेश रविदास उर्फ मिथुन के रूप में हुई है।

Exit mobile version