Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

Jamshedpur.जमशेदपुर के आसमान में गुरुवार सुबह अचानक तेज गर्जना हुई। शहरवासी कुछ समझ पाते तब तक एक के बाद एक, दो फाइटर जेट लो फ्लाइंग करते हुए आसमान में गुम हो गए।
आवाज सुनकर क्या बच्चे और क्या बड़े, सभी अपनी छतों की भागे ताकि फाइटर जेट की एक झलक पा सके। हालांकि जब तक वे अपनी छत तक भी पहुंच पाते, फाइटर जेट की केवल आवाज सुनाई दी, संभवत: किसी को दिखाई दी हो और दोनों फाइटर जेट जमशेदपुर के हवाई क्षेत्र से गायब हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो फाइटर जेट पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से उड़ान भरी थी और सुबह लगभग 11 बजकर 25 मिनट पर जमशेदपुर के आसमान में दिखे।

टाटा स्टील के एविएशन चीफ रवि राधाकृष्णन ने बताया कि कलाइकुंडा एयरबेस से वायुसेना की यह एक नियमित उड़ान थी। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरने के प्रशिक्षण के बारे में उड़ानें भरने से पहले हमें पहले ही सूचित कर दिया था।

Exit mobile version