


Jamshedpur. जमशेदपुर के पास बोड़ाम प्रखंड शुक्रवार को वज्रपात से 2 लोगों की मौत हो गयी. घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के नामशोल गांव में दोपहर 1:00 बजे के आसपास हुई. जिस समय घटना हुई, उस वक्त चक्रधर कुंभकार (50) और प्रभास सिंह (48) गोभी के खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से मौसम.बदल गया.
तेज बारिश शुरू हो गयी. कुछ ही देर में ठनका गिरा और दोनों खेत में ही बेहोश होकर गिर गये. दोनों को खेत में गिरा देख परिवार के लोगों ने उठाकर बोड़ाम के चिरुडीह नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.



