
Jamshedpur. अंचल अधिकारी समीर कच्छप ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर गोगलो चौक के पास अवैध रूप से बालू ढोते दो हाइवा पकड़ा. दोनों वाहनों को धालभूमगढ़ थाना को सुपुर्द किया गया. जब्त हाइवा का नंबर जेएच 05 बीडी 1618 और बीआर 10 डब्ल्यू 3893 है. अंचल अधिकारी की लिखित शिकायत पर धालभूमगढ़ थाना में कांड संख्या 34/2025, दिनांक 18 जून 2025 को दर्ज किया गया है.
दोनों हाईवा के चालकों पर मामला दर्ज हुआ. चालक दलदली गांव, एमजीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके नाम सनातन सिंह और अजय सिंह हैं. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. प्रभारी थाना प्रभारी फिलिप कुजूर ने बताया कि दोनों हाईवा अवैध रूप से बालू चोरी कर परिवहन कर रहे थे. उन्हें मौके से पकड़ा गया.
