Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर: सुवर्णरेखा नदी में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की चल रही तलाश

जमशेदपुर. सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गये, जिसमें से एक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरे युवक की तलाश जारी है. घटना गुरुवार दोपहर कपाली ओपी क्षेत्र के डोभो-दोमुहानी सड़क मार्ग स्थित कांदरबेड़ा की है. कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि मानगो (जमशेदपुर) से पांच युवक नहाने के लिए सुवर्णरेखा नदी कांदरबेड़ा आये थे.

नहाने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में डूब गये. जिसमें से एक युवक को निकला गया, उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. एक युवक पानी में डूबा हुआ है, उसकी तलाश जारी है. मृतक की पहचान मानगो के ग्रीन वैली रोड नंबर-12 निवासी मो इधवान के रूप में की गयी है. वहीं, पानी में डूबे दूसरे युवक का नाम मो पप्पू बताया जा रहा है. ओपी प्रभारी ने बताया कि नदी में खोजबीन जारी है.

Exit mobile version