Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक तेज बहाव में बहे, नाव पलटने से हुआ हादसा, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में शुक्रवार देर रात सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से दो युवक तेज बहाव में बह गये। लापता युवकों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और जिला स्कूल के समीप रहने वाले अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार सुबह से स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नदी में नाव से मछली पकड़ने जाते थे
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक तैराकी जानते थे और अक्सर सुवर्णरेखा नदी में नाव से मछली पकड़ने जाते थे। शुक्रवार देर रात भी दोनों अपने साथी विक्की के साथ नाव से नदी में गये थे।
नदी के बीच पहुंचने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गयी। हादसे में विक्की किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया, जबकि अमित और बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर बह गये।

नदी किनारे लुआबासा पुल तक खोजबीन
घटना की जानकारी मिलते ही बारीडीह मीरा पथ समेत आसपास की बस्तियों के लोग नदी तट पर पहुंच गये। स्थानीय युवकों ने रात में ही दोनों की तलाश शुरू की और नदी किनारे लुआबासा पुल तक खोजबीन की।

Exit mobile version