Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : आपसी विवाद में सब्जी विक्रेता को पीट-पीट कर मार डाला, भाई-भतीजे पर हत्या की प्राथमिकी, दोनों गिरफ्तार

JAMSHEDPUR . आपसी विवाद में भाई और भतीजे ने ही इसरार को पीट-पीटकर मार डाला. घटना आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास शनिवार रात की है. पिटाई के बाद गंभीर स्थिति में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी इकरार और भतीजा मोनू को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के बेटे फारुख ने आजादनगर थाना में दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक के बेटे फारुख ने बताया कि उसके पिता अमर ज्योति स्कूल के पास सब्जी बेचते थे. उनके साथ चाचा इकरार भी सब्जी बेचते हैं. पिता को चचेरा भाई मोनू अक्सर ‘लूल्हा’ बोलकर चिढ़ाता था. इसका विरोध करने पर शनिवार रात दोनों ने पहले लात- घूसा और फिर लाठी डंडा से उनकी पिटाई कर दी, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गये. एमजीएम अस्पताल में उनकी मौत हो गयी.

Exit mobile version