


Jamshedpur.जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के समीप गैरेज पर छापेमारी कर संगठित वाहन चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया. दो संदिग्ध हाईवा जब्त किए गए. प्राथमिक जांच में वाहनों के इंजन व चेचिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ सामने आई. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास के अनुसार, गुड्डन नामक व्यक्ति गैरेज में चोरी की हाईवा का रंग-रूप बदलकर नई पहचान देता था.
वाहनों का रंग-रोगन कर नया रूप दिया जाता, इंजन व चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार होते, फिर बाजार में बेचने की तैयारी की जाती.गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित दबिश दी. पहुंचते ही मौजूद लोग फरार हो गए. तलाशी में दो हाईवा बरामद हुए, जिनमें नंबर बदलने का कार्य जारी था. दस्तावेज जाली पाए गए.



