Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: विक्रम शर्मा हत्याकांड में खुलासा! करोड़ों की संपत्ति के लिए रची गयी हत्या की साजिश, भाई ने ही लिखी मर्डर की स्क्रिप्ट, बुलाए गए थे पेशेवर शूटर,
    Breaking News

    Jamshedpur: विक्रम शर्मा हत्याकांड में खुलासा! करोड़ों की संपत्ति के लिए रची गयी हत्या की साजिश, भाई ने ही लिखी मर्डर की स्क्रिप्ट, बुलाए गए थे पेशेवर शूटर,

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. उत्तराखंड की राजधानी में हुए चर्चित शूटआउट ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। शहर के व्यस्त इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ गैंगवार नहीं बल्कि गहरी पारिवारिक साजिश का परिणाम सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक हत्या की पटकथा महीनों पहले तैयार की गई थी और इसके पीछे संपत्ति का विवाद मुख्य वजह बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार सुबह की है। विक्रम शर्मा रोज की तरह मॉल स्थित जिम में वर्कआउट के बाद बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए हमलावरों ने नजदीक से गोलियां बरसा दीं। हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

    सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस ने इसे सुनियोजित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग माना है। जांच एजेंसियों को शक है कि हत्या की साजिश विक्रम के छोटे भाई अरविंद शर्मा ने रची। पुलिस सूत्रों के अनुसार योजना की नींव कई महीने पहले रखी गई थी। बताया जा रहा है कि साजिश जमशेदपुर में तैयार की गई, जहां आरोपियों के संपर्क और आपराधिक नेटवर्क सक्रिय थे।

    पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि पूरा प्लान झारखंड में बैठकर बनाया गया। जांच में सामने आया कि परिवार के पास देहरादून और अन्य जगहों पर करोड़ों की जमीन और कारोबार है। इन्हीं संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    हमलावरों ने कई दिनों तक की विक्रम शर्मा की रेकी
    सूत्रों के मुताबिक संपत्ति के नियंत्रण और हिस्सेदारी को लेकर दोनों भाइयों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था, जो आखिरकार हत्या की साजिश तक पहुंच गया। पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए पेशेवर शूटर बुलाए गए थे। जांच में सामने आया कि हमलावर हरिद्वार से वाहन किराए पर लेकर देहरादून पहुंचे। हमलावरों ने पहले कई दिनों तक विक्रम शर्मा की गतिविधियों की रेकी की. वह कब जिम जाते हैं? कब लौटते हैं और किस रास्ते से आते-जाते हैं? पूरी जानकारी जुटाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

    महीनों पहले लिखी गई थी हत्या की पटकथा
    जांच अधिकारियों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। हत्या की पूरी योजना महीनों पहले तैयार कर ली गई थी।
    वाहन किराए पर लेने, पहचान छिपाने और भागने के रास्ते तक सब कुछ पहले से तय था।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस जांच तेज, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां
    पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली है और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि साजिश में और कौन-कौन शामिल था तथा वित्तीय लेनदेन किसके जरिए हुआ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    brother wrote the murder script Jamshedpur: Vikram Sharma murder case revealed! Murder plot hatched for property worth crores Jamshedpur: विक्रम शर्मा हत्याकांड में खुलासा! करोड़ों की संपत्ति के लिए रची गयी हत्या की साजिश professio बुलाए गए थे पेशेवर शूटर भाई ने ही लिखी मर्डर की स्क्रिप्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group