Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोवंश की चोरी पर जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना इलाके के ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार देर रात दो गुटों के लोगों में बवाल इतनी बढ़ गई कि पुलिस को भीड़ को काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. मौके पर तनाव को शांत कराने के लिए पुलिस के कई बड़े अधिकारी दल बल मौजूद हैं. क्यूआरटी की दो गाड़ियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है.

प्रथम दृष्टयः मिली जानकारी के मुताबिक बिष्टुपुर रामदास भट्ठा ग्वालाबस्ती से एक गोवंश की बाछी की चोरी हो गई थी. उसकी खोजबीन करते हुए मवेशी के मालिक जुगसलाई पहुंचे. जहां उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि ईदगाह मैदान के पास सगुआ होटल में उक्त गोवंश को खपाया गया है. लोग वहां पूछताछ कर रहे थे कि दो गुट के लोग आमने सामने आ गए. धीरे धीरे बात फैल गई और गद्दी मोहल्ला ग्वालाबस्ती से भी लोग उठकर ईदगाह मैदान की ओर कूच कर गए. बवाल के बाद भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.

Exit mobile version