Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

Jamahedpur.  झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया। उपायुक्त राजीव रंजन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जमशेदपुर में आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी का जलस्तर 130.44 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 129 मीटर पर है। वहीं, मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी 120.24 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो 121.50 मीटर के खतरे के निशान के करीब है।

बयान के अनुसार, बारिश के साथ-साथ पड़ोसी ओडिशा के बांधों तथा झारखंड में चांडिल बांध और गालूडीह बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और एहतियात के तौर पर जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी है। जिला प्रशासन ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version