


Jamshedpur. जमशेदपुर में रविवार को दिन भर भीषण गर्मी और उमस का राज रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लू जैसे हालात बन गए थे। हालांकि, शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और गरज-चमक के साथ शहर के कई हिस्सों में फुहारें पड़ीं। शाम की ठंडी हवाओं ने दिन भर की बेचैनी को पूरी तरह खत्म कर दिया है।



