



Jamshedpur. जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 17 जुलाई को कोल्हान क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।
18 जुलाई तक भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने संताल परगना और कोल्हान के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


