Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur West: सरयू राय से चुनाव हारने के बाद बन्ना सुनाने लगे कविता, बोले, क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं…

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने चुनाव में अपनी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हार हमें स्वीकार है. लेकिन खुशी है कि झारखंड की जनता ने झामुमो, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को बहुमत दिया है. उन्होंने कवि शिवमंगल सिंह सुमन के कविता का एक अंश सुनाते हुए कहा कि क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो मिला, वो भी सही और ये भी सही. उन्होंने कहा कि लाखों जनता ने हमारा समर्थन किया है. कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है. इसके लिए वे जमशेदपुर की महान जनता के प्रति सदा आभारी रहेंगे.

Exit mobile version