Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रभक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के *साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रभक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के *साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

News DeskBy News DeskAugust 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की मधुर एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत प्रस्तुति के साथ हुई।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. डॉ. इला कुमार द्वारा बिष्टुपुर एवं सिदगोड़ा कैम्पस झंडोतोलन किया गया। NCC कैडेट्स के साथ-साथ B.Ed., B.P.Ed. विभाग की छात्राओं एवं एवरग्रीन के सभी कर्मचारियों ने अनुशासित एवं गरिमामय परेड के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वातावरण राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के भाव से पूर्णतः ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर देश के वीर सैनिकों, शहीदों एवं उनके परिवारों के सर्वोच्च त्याग को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में माननीय कुलपति प्रो. डॉ. इला कुमार ने कहा कि “विकसित भारत केवल आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल प्रगति से निर्मित नहीं होगा, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान-परंपरा, संस्कार और जीवन-मूल्यों को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टि एवं तकनीकी नवाचार के साथ समन्वित करके ही हम विकसित भारत की परिकल्पना को राष्ट्र के संकल्प में परिणत कर सकते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के भविष्य का निर्माता बताते हुए अपनी प्रतिभा, ज्ञान और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में समर्पित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के साथ नई शैक्षणिक ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। JWU झारखंड का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है, जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करते हुए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) के प्रथम NEP बैच की शैक्षणिक यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 8 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। माननीय
कुलपति ने विश्वविद्यालय में एम.ए. इन मास कम्युनिकेशन, AI, डिजिटल मार्केटिंग एवं GST से संबंधित प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों, शोध एवं प्रकाशन तथा विभिन्न नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान, कौशल, तकनीक और संस्कारों के समन्वय से छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।
इस अवसर पर बिस्टुपुर परिसर को ड्रग-फ्री कैंपस घोषित किया गया। DSW डॉ. किश्वर आरा ने नशा-विरोधी शपथ दिलाई तथा NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. डी. पुष्पलता ने ‘Biotoxa’ ड्रग एनालाइज़र मशीन का प्रदर्शन किया। NSS एवं NCC की सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण संबंधी गतिविधियों की भी सराहना की गई। खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय उपलब्धियों तथा छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया।
समारोह का समापन इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ, जिसमें छात्राओं ने नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और भारत की अदम्य शक्ति का संदेश दिया।
समूचा समारोह इस संकल्प के साथ संपन्न हुआ कि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बेटियाँ ज्ञान, संस्कार, तकनीक और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी और विकसित भारत के निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएँगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती सुधा दीप के निर्देशन में बीएड की छात्राओं द्वारा जलियांवाला बाग हत्याकांड और शहीद उधम सिंह की प्रतिज्ञा की नाट्य प्रस्तुति की गई । स्नातक एवं बी एड ने संयुक्त रूप से वन्दे मातरम् नृत्य की प्रस्तुति की गई। डॉ . शालिनी प्रसाद के निर्देशक में की मास कॉम की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतीक को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया । NSS एवं NCC कीछात्राओं ने सामूहिक देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति की । धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर के द्वारा किया गया । मंच संचालन डॉ . पुष्पा कुमारी एवं डॉ नूपुर अन्विता मिंज ने किया । इस अवसर पर डॉ किश्वर आरा, डॉ . रमा सुब्रह्मण्यन, डॉ दीपा शरण, डॉ . अन्नपूर्णा झा, डॉ ० सुधीर साहु, श्री राजेन्द्र जायसवाल, डॉ सनातन दीप, डॉ ० ग्लोरिया पूर्ति, डॉ रत्ना मित्रा, डॉ रिजवाना परवीन, , डॉ कामिनी , डॉ अमृता , डॉ सोनाली सिंह डॉ . रूपाली पात्रा, डॉ संजय भुईया डॉ त्रिपुरा झा, सुश्री तेजा , डॉ प्रभात , श्री गोपाल, डॉ सौरभ, डॉ हेमन्त अन्य शिक्षक गण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे।

JAMSHEDPUR NEWS ;सरयू राय का अल्टीमेटमः हफ्ते भर में मुर्दा मैदान की सफाई करे मानगो नगर निगम
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS ;सरयू राय का अल्टीमेटमः हफ्ते भर में मुर्दा मैदान की सफाई करे मानगो नगर निगम

October 1, 2026

RAILWAY NEWS :दुर्गा पूजा पर मुंबई से संतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, टाटानगर और चक्रधरपुर में भी होगा ठहराव

October 1, 2026

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS ;सरयू राय का अल्टीमेटमः हफ्ते भर में मुर्दा मैदान की सफाई करे मानगो नगर निगम

October 1, 2026

RAILWAY NEWS :दुर्गा पूजा पर मुंबई से संतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, टाटानगर और चक्रधरपुर में भी होगा ठहराव

October 1, 2026

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

October 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft की 442 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

October 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group