Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: विश्व हाथी दिवस के अवसर कार्यशाला आयोजित, हाथियों के बचाव के लिए एक विशेष वैन को किया रवाना, जिले में दो लाख बांस के पौधे लगाने का संकल्प

Jamshedpur. विश्व हाथी दिवस के अवसर मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में वन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें वन विभाग के पदाधिकारी, वनकर्मी, वन रक्षक और स्कूलों के बच्चे शामिल हुए. इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन किया गया और हाथियों के बचाव के लिए एक विशेष वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल भी हाथियों के लिए जिले में दो लाख बांस के पौधे लगाए जाएंगे.

क्योंकि, बांस हाथियों को बेहद पसंद हैं. सिंहभूम के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मृति पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि हाथियों को बांस विशेष रूप से पसंद है, इसलिए पिछले साल पूरे सिंहभूम क्षेत्र में 2 लाख बांस लगाए गए, जिसमें पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई. उन्होंने जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम की सराहना करते हुए कहा कि हाथियों के लिए पानी और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था उन्होंने की है.

Exit mobile version