Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur:यामाहा शोरूम के मालिक की पिटाई से कर्मचारी अभिरूप का फटा कान का पर्दा ,वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तारी की मांग करूंगा : विकास सिंह
Crime

Jamshedpur:यामाहा शोरूम के मालिक की पिटाई से कर्मचारी अभिरूप का फटा कान का पर्दा ,वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तारी की मांग करूंगा : विकास सिंह

News DeskBy News DeskJuly 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

मानगो के डिमना रोड स्थित यामाहा शोरूम में कार्यरत 21 वर्षीय अभिरूप चक्रवर्ती की पिटाई यामाहा शोरूम के मालिक अजीत सिंह ने इतनी अधिक कर दी की अभिरूप का कान का पर्दा ही फट गया ।

अभिरुप ने इसकी शिकायत बिष्टुपुर थाने में दर्ज करवाया है .पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के कारण और इलाज में हो रही आर्थिक परेशानी को देखते हुए अभिरूप के पिताजी अभिजीत चक्रवर्ती ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपने आवास पर बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभिरूप लगभग डेढ़ वर्षो से मानगों के यामाहा शोरूम में कर्मचारियों के रूप में काम कर रहा था,लगभग एक हफ्ता पहले अभिरुप ने यामाहा शोरूम के काम को छोड़ दिया था .

अभिरुप ने बताया कि जब उनकी बहाली यामाहा शोरूम में हुई थी तो वहां के व्यवस्थापक ने उन्हें एक वर्ष के बाद तनख्वाह बढ़ाने की बात करते हुए यह भी कहा था कि आपका पीएफ और ईएसआई भी समय से जमा कर दिया जाएगा.

लेकिन पुरे डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद पीएफ एवं ईएसआई जमा नहीं किया गया और ना पेमेंट भी नहीं बढ़ाया गया । बार-बार बोलते बोलते थक हार कर अभिरुप ने वहां काम छोड़ दिया .

यामाहा शोरूम में काम कर रही महिला संगीता प्रसाद ने अभिरूप को फोन कर दूसरे ब्रांच बिष्टुपुर में बुलाया ब्रांच में पहले से बैठे यामाहा शोरूम के मालिक अजीत सिंह, अभिरूप को एक कमरे में ले गए जहां उसकी भरपुर पिटाई की.

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

अभिरूप ने बताया कि लगभग सैकड़ो थप्पड़ उसके गाल में अजीत सिंह ने जड़ दिए और मोबाइल फोन भी छीन लिया साथ ही भद्दी भद्दी गालियां दी .

अभिरुप किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर मानगो वापस लौटकर अपने पिताजी अभिजीत चक्रवर्ती को मामले की जानकारी दिया. पिता अभिजीत चक्रवर्ती ने बेटे अभिरूप को लेकर एमजीएम अस्पताल गए .

अभिरूप ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों को कहा कि उसे कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा,एमजीएम अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उसके कान का इलाज करते हुए कहा कि कान में गंभीर चोट लगी हुई है.दवा से मामला ठीक नहीं हुआ तो इसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े अस्पताल में ले जाना होगा .

अभिरुप ने अपने पिताजी के साथ बिष्टुपुर थाना जाकर पूरे मामले के लिखित शिकायत किया है ,.24 घंटे बीत जाने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर पूरा परिवार भयभीत और चिंतित है.

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

अभिरुप के पिताजी रोज कमाने खाने वाले हैं उनके सामने बेटे के कान का इलाज बड़े अस्पताल में करवाना एक बड़ा संकट बनकर खड़ा हो गया है.

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करेगी तो एसएसपी से मिलकर जल्द अजीत सिंह को गिरफ्तार करवाने की मांग करेंगे ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026

Jharkhand: ड्रोन से कर रहे थे सर्वे, ग्रामीणों ने गुलेल मारकर गिराया, एनटीपीसी के 3 अफसरों समेत छह लोगों को 7 घंटे तक बनाये रखा बंधक

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group