Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : Jamshedpur: भुईयांडीह कल्याण नगर में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur. सीतारामडेरा थानाक्षेत्र के भुईयांडीह कल्याण नगर में शुक्रवार को एक घर के कमरे में युवक की लाश मिली. युवक के शरीर से खून निकल रहा था. कमरे में चारों तरफ खून के छींटे मिले हैं. घटना के वक्त घर में युवक की पत्नी भी थी पर उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है. दरवाजा भी अंदर से बंद था. वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने कहा-उन्हें भाई की पत्नी पर शक है. यह हत्या है, कोई दुर्घटना नहीं. मृतक की पहचान छवि लोहार के रूप में हुई है.

छवि की रूबी लोहार से 2013 में शादी हुई थी। दोनों अपने दो बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है. घटना के वक्त घर में केवल छवि लोहार की पत्नी रूबी लोहार ही मौजूद थी. रूबी का कहना है कि छवि शराब के आदि थे और इसी कारण से विगत कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी. बीती रात दोनों अलग-अलग कमरे में सोये थे। सुबह जब वो नींद से उठी तो देखा कि उनके पति अपने कमरे में पलंग पर खून से लथपथ गिरे पड़े हैं.

Exit mobile version