


Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 318 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सुनील पात्रो उर्फ टकला के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 31 वर्ष बताई जा रही है. बागबेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर निवासी सुनील पात्रो अपने ही घर के आसपास अवैध रूप से नशे का कारोबार चला रहा है और स्थानीय लोगों को गांजा बेच रहा है.
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में उसके पास से 318 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बागबेड़ा थाना लाकर उससे पूछताछ की. आरोपी सुनील पात्रो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



