Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : बागबेड़ा गोलीकांड में घायल युवक की कोलकाता में मौत, पांच गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : बागबेड़ा गोलीकांड में घायल युवक की कोलकाता में मौत, पांच गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए गोलीकांड में घायल आशीष भगत की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना एलबीएम रोड स्थित साई मंदिर के समीप हुई थी, जहां आपसी विवाद के बाद बदमाशों ने आशीष को गोली मार दी थी.

    गंभीर रूप से घायल आशीष को पहले टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे कोलकाता लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन देर रात आशीष ने दम तोड़ दिया.

    आशीष की मौत की खबर मिलते ही पूरे बागबेड़ा इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, रंजन दास और सूरज दास शामिल हैं. पांचवें आरोपी की पहचान की प्रक्रिया चल रही है.

    पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत रंजिश और आपसी विवाद प्रमुख कारण थे. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    five arrested JAMSHEDPUR: Youth injured in Baghbeda firing incident dies in Kolkata pistol recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group