Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास
    Breaking News

    Jamshedpur News:अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, — जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र की रहने वाली अंकिता कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2023 परीक्षा में 30वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया। विवाह और मातृत्व जैसी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने अपने सपनों का पीछा किया और मिसाल कायम की।

    विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की पूर्व छात्रा अंकिता, भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन और बिनोद कुमार तिवारी व सीमा देवी की सुपुत्री हैं। वर्ष 2021 में उनकी शादी टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर कन्हैया कुमार से हुई थी। उनकी तीन वर्षीय बेटी संस्कृति श्रृंगारिका है। ससुराल बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया ग्राम में है, जहां से उन्हें पढ़ाई के लिए निरंतर सहयोग मिला।

    Read More :Tata Steel UISLने जमशेदपुर के स्वच्छ शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने वाले कार्यबल को प्रशंसा समारोह में सम्मानित किया

    टेल्को की बेटी बनी झारखंड की नई अधिकारी, शहर में खुशी की लहर

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    अंकिता बताती हैं कि वह रात के समय, जब पूरा घर सो जाता था, तब पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कहा, “रोज़ सिर्फ़ 2–3 घंटे भी पढ़ती थी, लेकिन खुद से कहती थी – ये मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई, पति, बेटी और संयुक्त परिवार को दिया।

    उनकी इस सफलता पर जमशेदपुर में उत्सव का माहौल है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उनके आवास पहुंचे और शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ में भाजपा नेता विकास शर्मा, विक्रम पंडित, आजसू नेता रामचंद्र सहिस, कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, झामुमो नेता कुणाल सारंगी, बिनीत जायसवाल, कुमारेश उपाध्याय, एवं कांग्रेस नेता रजनीश सिंह सहित कई गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई दी।

    Read More :रांची, दुमका में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    अंकिता की यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो विवाह, मातृत्व या पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं। उन्होंने यह साबित किया कि सपनों को अगर मेहनत और आत्मविश्वास से जोड़ा जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    30वीं रैंक Ankit Anand Jamshedpur Jharkhand Officer JPSC 2023 Motherhood and Career Rank 30 Success Story Telco Women Empowerment अंकित आनंद In English: Ankita Kumari अंकिता कुमारी जमशेदपुर जेपीएससी 2023 झारखंड अधिकारी टेल्को प्रेरणा महिला सफलता मातृत्व के बाद सफलता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group