Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Vande Bharat: टाटा-ब्रह्मपुर और टाटा-पटना वंदे भारत 18 से नियमित रूप से चलेंगी, पढ़ें क्या होगा किराया, किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Bihar

Vande Bharat: टाटा-ब्रह्मपुर और टाटा-पटना वंदे भारत 18 से नियमित रूप से चलेंगी, पढ़ें क्या होगा किराया, किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया है. इसमें तीन ट्रेन टाटानगर से ही खुलेगी. इसके तहत टाटा से पटना और टाटा ब्रह्मपुर ट्रेन अब रेगुलर 18 सितंबर से चलेगी.राउरकेला हावड़ा ट्रेन भी 18 सितंबर से ही चलेगी.टाटा-पटना का किराया एक्जीक्यूटिव क्लास 2245 रुपये और चेयर कार का 1145 रुपये होगा. अगर खाना लिया जायेगा, तो 250 रुपये अतिरिक्त लगेगा.

टाटा से ब्रह्मपुर ट्रेन का एसी चेयर कार का किराया 1250 रुपये खाना के साथ, जबकि खाना छोड़कर 1000 रुपये है. एक्जीक्यूटिव चेयर कार 2270 रुपये खाना के साथ, जबकि बिना खाना का 1955 रुपये टिकट मिलेगा.सभी ट्रेनों में सात चेयर कार और एक एक्जीक्यूटिव कोच होगा. कुल आठ कोच ही अभी रखा गया है.

ट्रेन का यह है समय सारिणी

टाटा से ब्रह्मपुर ट्रेन संख्या 20891/20892

– टाटानगर से यह ट्रेन दोपहर 2.50 बजे खुलेगी. चाईबासा दोपहर 3.55 बजे, बांसपानी में शाम 5.20 बजे, केदूझरगड़ शाम 6.20 बजे, हरिचंदनपुर में शाम 7.03 बजे, जखपुरा में रात 8.05 बजे, कटक रात 9 बजे, भुवनेश्वर रात 9.15 बजे, खुर्दा रोड रात 9.35 बजे, बालूगांव रात 22.45 बजे और ब्रह्मपुर रात 11.55 बजे पहुंचेगी. हर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव है. खुर्दा रोड में 10 मिनट, भुवनेश्वर में 5 मिनट, केंदूझरगड़ में पांच मिनट का ठहराव होगा. ब्रह्मपूुर से यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे खुलेगी और टाटानगर दोपहर 2.20 बजे पहुंचा देगी. मंगलवार को छोड़कर यह ट्रेन टाटा से छह दिन चलेगी.वहीं पटना से यह ट्रेन भी मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

हावड़ा से राउरकेला ट्रेन संख्या 20871/20872:

हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 6 बजे खुलेगी, खड़गपुर सुबह 7.30 बजे, टाटानगर सुबह 9.15 बजे, चक्रधरपुर सुबह 10.08 बजे और राउरकेला सुबह 11.50 बजे पहुंचेगी. टाटानगर में पांच मिनट का स्टॉपेज है, जबकि दो मिनट का अन्य स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है. राउरकेला से यह ट्रेन दोपहर 1.40 बजे खुलेगी और शाम 7.40 बजे हावड़ा पहुंचायेगी. राउरकेला से टाटानगर यह ट्रेन शाम 4.05 बजे पहुचा देगी. यह ट्रेन दोनों ओर से मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी.

टाटा से पटना ट्रेन संख्या 20893/20894

टाटानगर से यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे खुलेगी. चांडिल सुबह 6 बजे, मुरी सुबह 7.13 बजे, बोकारो स्टील सिटी सुबह 8.08 बजे, गोमो सुबह 8.53 बजे, पारसनाथ सुबह 9.05 बजे, कोडरमा सुबह 9.53 बजे, गया सुबह 11.05 बजे और पटना दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी. पटना से यह ट्रेन दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और टाटा रात 9.30 बजे पहुंचायेगी. यह ट्रेन टाटा और पटना से बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को खुलेगी.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

टाटा से पटना ट्रेन संख्या 21893/21894

यह ट्रेन टाटा से 22 सितंबर को सिर्फ रविवार को चलेगी जबकि पटना से यह ट्रेन सिर्फ सोमवार को चलेगी, जो 23 सितंबर से शुरू होगी. यह ट्रेन टाटा से सुबह 5.30 बजे खुलेगी. इसके बाद चांडिल सुबह 6.10 बजे, मूरी सुबह 7.13 बजे, बरकाकाना सुबह 8.30 बजे, डालटेनगंज सुबह 10.42 बजे, गढ़वा रोड सुबह 11.50 बजे, सोननगर में दोपहर 1.10 बजे, गया दोपहर 2.30 बजे और पटना दोपहर 3.55 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन पटना से दोपहर 1.20 बजे खुलेगी और रात 11.55 बजे पहुंचेगी.

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group