Site icon Lahar Chakra

Janseva Express LHB Coach:गाड़ी सं. 13419/20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन एलएचबी रेक द्वारा

हाजीपुर:

भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस के आईसीएफ रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया जा रहा है । दिनांक 16.05.2026 से भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर से इस ट्रेन का परिचालन एलएचबी रेक द्वारा किया जाएगा ।

ज्ञातव्य हो कि एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है । स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्का और मजबूत होता है। कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है । एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं । कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन के साथ-साथ बेहतर आंतरिक सज्जा व शौचालय युक्त होते हैं। फलस्वरूप एलएचबी कोच युक्त ट्रेनों से यात्रा अपेक्षाकृत अधिक संरक्षित, सुरक्षित व आरामदायक होती है।

Exit mobile version