Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पिछले 1 सप्ताह से लिंक फेल होने से ग्रामीणों में आक्रोश l
Breaking News

पिछले 1 सप्ताह से लिंक फेल होने से ग्रामीणों में आक्रोश l

News DeskBy News DeskOctober 8, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पिछले 1 सप्ताह से लिंक फेल होने से ग्रामीणों में आक्रोश l
सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हेंसल बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में पिछले 1 सप्ताह से बैंक का लिंक फेल है। जिसकी वजह से ग्रामीणों में दिन-प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. जिसकी वजह से ग्राहक काफी परेशान और नाराज है . हेंसल बाजार में मात्र एक ही झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक है .जो लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्रफल के आसपास के सभी लोग लेनदेन इसी बैंक से किया करते है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन यहां तक की स्कूली बच्चों के खाते भी इसी बैंक में है । मनरेगा और सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी खाते इसी बैंक में है। सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास की राशि भी इसी बैंक के माध्यम से लाभुकों को मिलती है। और आसपास की जनता का कारोबार भी इस बैंक के सहारे ही चलता है। इसका अर्थ है की झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक इन इलाकों के लिए काफी महत्व रखता है ।लेकिन इन दिनों जब एक हफ्ता से बैंक में लेनदेन बंद है तो लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त होना वाकिफ है।जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है । इन दिनों पिछले 1 हफ्ते से लोग बैंक तो आते हैं पर बैंक कर्मी लिंक फेल होने का हवाला देकर लोगों को निराश कर वापस कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन बुजुर्गों को होती है जो अपनी पेंशन की राशि की निकासी के लिए दो से 3 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर प्रतिदिन हेंसल झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पहुंचते हैं और लिंक फेल होने की वजह से प्रतिदिन उदास होकर वापस अपने घर लौट जाना पड़ता है । लोगों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है यही नहीं सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है ।वहीं जब बैंक मैनेजर से इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की बैंक का लिंक 29 सितंबर से फेल है और इस पर कार्य चल रहा है जो 1 से 2 दिनों में पूर्ण रूप से ठीक हो जाएगा ।उन्होंने अपने ग्राहकों को हो रही परेशानी पर खेद जताया है ।और जल्द से जल्द लिंक ठीक हो जाने की बात कही है। देखना है कि आम जनता की परेशानी कब खत्म होती है या जनता की आक्रोश फूट कर एक दिन भयंकर रूप ले लेती है ।
ए के मिश्र

Amul Price Hike: दिवाली से पहले अमूल के घी और मक्खन हुए महंगे, अब बटर पैक और घी पाउच पर खर्च करने होंगे 40 रुपये तक एक्स्ट्रा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा-बोड़ाम सिंचाई योजना के लिए सांसद विद्युत महतो ने केंद्र से मांगी मदद, PMKSY में शामिल करने की उठाई मांग

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच, AC-3 और स्लीपर की अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

November 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात, 500-स्लाइस इक्विवेलेंट CT स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम शुरू

November 4, 2026
Recent Post

Amul Price Hike: दिवाली से पहले अमूल के घी और मक्खन हुए महंगे, अब बटर पैक और घी पाउच पर खर्च करने होंगे 40 रुपये तक एक्स्ट्रा

November 5, 2026

Arjun Munda: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में हुए शामिल, बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही व अराजकता को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

November 5, 2026

America Election Result: अमेरिका में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों पर जमाया कब्जा

November 5, 2026

Saraikela: चांडिल के नीमडीह में अवैध गिट्टी लदा हाईवा जब्त, 700 सीएफटी से अधिक स्टोन चिप्स बरामद, वाहन जब्त कर दर्ज किया मामला

November 5, 2026

Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बोले-एसआईआर पारदर्शी प्रक्रिया, देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही कांग्रेस

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group