Site icon Lahar Chakra

कोल्हान में तीन दिसंबर को जदयू का सम्मेलन

Jamshedpur. झारखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को एकजुट करने की कवायद में जुटी हुई है. इसी कड़ी में 3 दिसंबर को कोल्हान में प्रमंडलीय सम्मेलन आहूत की गयी है. इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, झारखंड प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सह प्रभारी व विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, बिहार विधानसभा के सदस्य मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मौजूद रहेंगे.

आदित्यपुर युवा जदयू कार्यालय में पार्टी की प्रमंडलीय सम्मेलन से पूर्व बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान कोल्हान प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में 25 हजार सदस्यों की भागीदारी होगी. जिसकी तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे जोश के साथ जुट जाने का निर्देश दिया है.

Exit mobile version