Ranchi. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2027 के सत्र-1 की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। एनटीए के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे) तक निर्धारित की गई है।यदि कोई छात्र इस तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने से चूक जाता है, तो उसे विलंब शुल्क का विकल्प दिया गया है।

ऐसे छात्र 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 के बीच 500 रुपये का अतिरिक्त लेट फीस भुगतान कर अपना पंजीकरण पूरा कर सकेंगे। इसके बाद, फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो 27 से 29 नवंबर 2026 तक खुलेगी।


