Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»सुंदरनगर में घर का ताला तोड़ कर डेढ़ लाख के गहने चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
    Crime

    सुंदरनगर में घर का ताला तोड़ कर डेढ़ लाख के गहने चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सुंदरनगर थानांतर्गत जोंडरा गोड़ा, लाइन टोला की रहने वाली एम.मेरी के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली. घटना 11 जनवरी की है. इस मामले में एम.मेरी ने सुंदरनगर थाना में अज्ञात के खिलाफ घर का ताला तोड़ कर चोरी करने का केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एम. मेरी अपनी बेटी के साथ घर पर रहती है. शनिवार की सुबह दोनों मां- बेटी घर में ताला बंद कर चर्च जाने के लिए निकली. सुबह करीब 6.30 बजे दोनों चर्च गयी.

    उसके बाद वे लोग कुछ अन्य काम के लिए पूरे दिन घर से बाहर रही. रात करीब 11.30 बजे जब वे लोग घर पर आयी तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. भीतर जाने के बाद उन्होंने देखा कि कमरे में रखा हुआ अलमारी का ताला टूटा हुआ है. उसमें रखे सोने का चेन, सोने का कानबाली और चांदी के कई गहने गायब है. उसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सुंदरनगर पुलिस को दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. बताया जाता है कि एम. मेरी का सुंदरनगर में एक छोटा सा दुकान है. वह उसे ही संचालित करती है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jewellery worth 1.5 lakh stolen after breaking the lock of a house in Sundarnagar police busy in investigating CCTV footage
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group