Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: हेमंत सरकार के 11 मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस से दो नये चेहरे, चंपाई को भी कैबिनेट में मिली जगह
    Breaking News

    Jharkhand: हेमंत सरकार के 11 मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस से दो नये चेहरे, चंपाई को भी कैबिनेट में मिली जगह

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • मंत्रिमंडल में नये चेहरों में कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और झामुमो के लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम शामिल

    RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के 10 अन्य नेताओं ने सोमवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. चार जुलाई को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले तीन जुलाई को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

    झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित एक समारोह में 11 नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नये चेहरों में कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और झामुमो के लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम शामिल हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    राज्य की पूर्ववर्ती चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्रियों की सूची से आखिरी समय में राम का नाम हटा दिया गया था, जिसे उन्होंने अपमान करार दिया था.
    जिन व्यक्तियों को मंत्री पद पर बरकरार रखा गया है, उनमें कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता के अलावा झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, दीपक बिरुआ और बेबी देवी तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं। इससे पहले दिन में हेमंत सोरेन नीत सरकार ने विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया. हेमंत सोरेन को 28 जून को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद जेल से रिहा किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai got place in cabinet Jharkhand: 11 ministers of Hemant government took oath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group