Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: रिमांड होम में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत, फंदे से लटका मिला शव, परिवार ने हत्या का जताया संदेह

Devaghar.  झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को एक सुधार गृह (रिमांड होम) में 17 वर्षीय लड़की मृत पायी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव कुंडा थाना क्षेत्र में स्थित सुधार गृह में फंदे से लटका पाया गया। देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन लड़की के परिवार को हत्या किये जाने का संदेह है।

इसलिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि गोड्डा की रहने वाली यह लड़की पिछले छह महीनों से सुधार गृह में रह रही थी।

Exit mobile version