Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: शादी का दबाव बनाने पर 21 साल की विधवा को उसके उसके प्रेमी और पत्नी ने पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Dumka. दुमका जिले में 21 वर्षीय एक विधवा को उसके प्रेमी और पत्नी ने पेट्रोल डालकर जला दिया. पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना 13 नवंबर की देर शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में हुई. पीड़िता की पहचान माकू मुर्मू के रूप में हुई है. शिकारीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अमित लाकड़ा ने बताया, पीड़िता की मां फूलमणि हंसदा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता का इलाज पश्चिम बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि मुर्मू तीन साल से मोंगला देहरी नामक एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी.

अधिकारी ने हंसदा की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 13 नवंबर को देहरी और उसकी पत्नी सीतासाल गांव में मुर्मू के घर गए. वहां उनके और मुर्मू के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद देहरी और उसकी पत्नी ने पीड़िता के घर में रखे पेट्रोल को उसके ऊपर डालकर उसे आग लगा दी. उन्होंने बताया कि देहरी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी पत्नी फरार है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

Exit mobile version