


Medninagar. पलामू जिले में तीन साल की बच्ची के साथ उसके पिता के दोस्त ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता लेस्लीगंज इलाके में स्थित अपने घर में सो रहे थे. उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया था कि इसी जिले में 25 वर्षीय एक विधवा के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.



