Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: गढ़वा में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से तीन सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
    Breaking News

    Jharkhand: गढ़वा में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से तीन सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Garhwa. गढ़वा जिले में शुक्रवार को एक सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने बताया कि यह हादसा नवाड़ा गांव में हुआ. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), राजू शेखर चौधरी (55) और माल्टू राम के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

    एक के बाद एक चारों घुसे अंदर
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजू शेखर चौधरी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था और नया सेप्टिक टैंक बनाया गया था. आज शुक्रवार की सुबह टैंक का सेटिंग खोलने का कार्य हो रहा था. सबसे पहले मल्टू राम नीचे उतरे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटे. उन्हें देखने राजू शेखर भी नीचे गया, लेकिन वह भी वापस नहीं आया. इसके बाद अजय और फिर चंद्रशेखर चौधरी भी एक-एक कर टैंक में उतरे. काफी देर होने के बाद भी चारों में से कोई भी बाहर नहीं आया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एसडीओ और एसडीपीओ पहुंचे अस्पताल

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ नीरज कुमार और गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: 4 people including 3 brothers died due to suffocation while cleaning septic tank in Garhwa Jharkhand: गढ़वा में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से तीन सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत there was outcry मची चीख-पुकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group