Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: झारखंड के 5 मजदूरों का पश्चिम अफ्रीकी देश ‘नाइजर’ में किया अपहरण, CM हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री जयशंकर से मदद का किया अनुरोध

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में कथित रूप से अगवा किए गए राज्य के श्रमिकों की मदद करने का अनुरोध किया है. पांच प्रवासी श्रमिकों – संजय महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो और उत्तम महतो – के परिवारों ने पहले मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा था कि उन्हें नाइजर में अगवा कर लिया गया है. ये कामगार एक विद्युत पारेषण कंपनी में काम करने गए थे. सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध है कि वह झारखंड के हमारे प्रवासी भाइयों को सहायता प्रदान करें. जानकारी के अनुसार उन्हें नाइजर में अगवा कर लिया गया है.

अगवा किए गए सभी पांचों लोग गिरिडीह से

अगवा किए गए सभी पांचों लोग राज्य के गिरिडीह जिले से थे. हाल ही में नाइजर के एक हिस्से में सेना और आतंकवादियों के बीच झड़पें होने की खबरें आई हैं. सेना ने कहा कि पश्चिमी नाइजर में माली और बुर्किना फासो की सीमा के पास एक इलाके में शुक्रवार को हथियारबंद लोगों द्वारा किए गए हमले में 12 सैनिक मारे गए.

Exit mobile version