Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, कुलवंत सिंह बंटी ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, कुलवंत सिंह बंटी ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

News DeskBy News DeskJuly 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। ईस्ट प्लांट बस्ती के बीच से गुजरने वाले नाले का पानी उफान पर आने से आसपास के कई घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के बाद हुए जलभराव से स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी गई।

प्रभावित परिवारों से मिले कुलवंत सिंह बंटी

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि हल्की बारिश में ही हर बार नाले का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे घरेलू सामान और जरूरी वस्तुओं को नुकसान पहुंचता है।

टाटा स्टील यूटिलिटीज के महाप्रबंधक से की बात

निरीक्षण के दौरान कुलवंत सिंह बंटी ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से दूरभाष पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने जलभराव की गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल राहत एवं जलनिकासी की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

महाप्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी टीम को मौके पर भेजने तथा जल्द से जल्द पानी निकासी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

नालों की नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि मानसून की शुरुआत में ही इस तरह का जलभराव चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित एजेंसी से नालों की नियमित सफाई, जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित एजेंसियों को समय रहते आवश्यक कदम उठाने होंगे ताकि बरसात के दौरान लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्र के निवासियों ने भी प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की नियमित सफाई कराने और बरसात से पहले आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

October 21, 2026
Recent Post

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

October 21, 2026

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group