Site icon Lahar Chakra

Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

Khunti .झारखंड के खूंटी जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना साईको थाना क्षेत्र के किताहातू गांव में बृहस्पतिवार को हुई थी। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मृत महिला की पहचान किताहातू गांव की रहने वाली एतवारी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह अपने घर के आंगन में सो रही थीं। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कहा, ‘‘हमने इस सिलसिले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दिनय मुंडा (20) और मंगल मुंडा (19) के रूप में हुई है।’’

Exit mobile version