Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज
    Breaking News

    Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज

    News DeskBy News DeskApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हजारीबाग जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और 13 वर्षीय एक छात्रा की मां के बयान के आधार पर 15 अप्रैल को चरही थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश लाल ने कहा, मामला सामने आने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। वह कई महीनों से छात्राओं का उत्पीड़न कर रहा था। उसके व्यवहार के कारण छात्राएं डर गई थीं और स्कूल आने से मना कर रही थीं।

    उन्होंने बताया, हालांकि, तीन छात्राओं ने साहस दिखाते हुए ‘चाइल्डलाइन’ पर फोन कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। इस सूचना के आधार पर ‘चाइल्डलाइन’ के अधिकारी स्वयंसेवकों के साथ स्कूल पहुंचे और छात्राओं से मुलाकात की, जहां छात्राओं ने आपबीती सुनाई।

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    डीएसई ने बताया कि छात्राओं ने यह भी बताया कि प्रधानाध्यापक ने इस बारे में किसी को बताने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। चरही थाने के प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रधानाध्यापक फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: A case has been registered against the headmaster of a government school for sexually harassing girl students. Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group