


Hazaribag.हजारीबाग में बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गयी. इस हादसे में 15 बच्चे घायल हुए हैं. इनमें से 4 बच्चों की स्थिति गंभीर है. तालाब में पानी कम था वरना बड़ी घटना हो सकती थी. हादसा इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव के पास हुई. घटना उस समय हुई, जब निजी स्कूल के बच्चे पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे. गाड़ी पर करीब 17 बच्चे सवार थे. इसी बीच खुटरा गांव के पास मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर सड़क से 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायल बच्चों को बाहर निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. वहीं, क्रेन की मदद से गाड़ी को तालाब से बाहर निकाला गया.



