Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड के बड़े कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपए की मांगी गयी रंगदारी, दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर ने किया फोन, हत्या की दी धमकी
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड के बड़े कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपए की मांगी गयी रंगदारी, दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर ने किया फोन, हत्या की दी धमकी

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के बड़े कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. यह रंगदारी दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा मांगी गई है. प्रिंस खान दुबई से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है. मामले को लेकर व्यवसायी ने रांची के लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. साथ ही सुरक्षा की मांग भी की है. व्यवसायी ने अपने एफआईआर में बताया कि प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और वीडियो के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. भुगतान नहीं करने पर व्यवसायी एवं उनके पुत्र की हत्या करने की धमकी दी गई है. इस संबंध में व्यवसायी कृष्ण गोपालका ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

    दर्ज प्राथमिकी में कहा कि 14 सितंबर की दोपहर से धमकी मिलनी शुरू हुई है. धमकी देने वाले ने खुद को प्रिंस खान दुबई बताते हुए रंगदारी मांगी और धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो वह उन्हें और उनके बेटे को गोली मार देगा.प्रिंस खान ने 15 सितंबर को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से पुन: धमकी भरे संदेश और वीडियो भेजा. इसमें हथियार लहराते हुए फायरिंग के दृश्य थे.

    वीडियो में प्रिंस खान ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उसका नंबर ब्लॉक किया गया या पुलिस में शिकायत की गई तो वह गोपालका परिवार की हत्या कर देगा. व्यवसायी का कहना है कि उनके बेटे को भी इन नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और धमकी भरे संदेश मिले हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
    लालपुर थाना प्रभारी रूपेश ने बताया कि मामला गंभीर है। साइबर सेल की मदद से इन नंबरों का लोकेशन और पहचान की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह संगठित अपराध का मामला प्रतीत होता है. शिकायतकर्ता के आवेदन पर पुलिस जांच में जुट गई है.

    प्रिंस खान गैंग्स ऑफ वासेपुर का कुख्यात अपराधी है. कुख्यात प्रिंस खान धनबाद का रहने वाला है. लेकिन वह पिछले दो वर्षों से दुबई में बैठकर अपने गैंग का संचालन कर रहा है. इंटरनेशनल कॉल के जरिए वह कारोबारियों को दुबई से ही धमकाते रहता है. प्रिंस खान के ऊपर रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है, लेकिन अब तक वह इंटरपोल की गिरफ्त से भी दूर है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a call from a notorious Dubai-based gangster Jharkhand: A prominent businessman from Jharkhand Jharkhand: झारखंड के बड़े कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपए की मांगी गयी रंगदारी Krishna Gopalka threatening to kill him. was asked to pay a ransom of ₹10 crore (100 million rupees) दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर ने किया फोन हत्या की दी धमकी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group