Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Academic Council: जैक की मैट्रिक-इंटर परीक्षाएं आज से, तीन मार्च तक चलेंगी, आठ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, बनाये गये 1297 केंद्र
    Breaking News

    Jharkhand Academic Council: जैक की मैट्रिक-इंटर परीक्षाएं आज से, तीन मार्च तक चलेंगी, आठ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, बनाये गये 1297 केंद्र

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्य में वर्ष 2025 की माध्यमिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी. तीन मार्च तक चलनेवाली परीक्षा के सफल संचालन को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जैक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परीक्षाओं में कुल 7,84,028 विद्यार्थी शामिल होंगे. माध्यमिक और इंटर की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2086 केंद्र बनाये गये हैं. माध्यमिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों की परीक्षा 1297 केंद्रों पर, जबकि इंटर के 3,50,138 परीक्षार्थियों की परीक्षा 789 केंद्रों पर होगी. इंटर के तीनों संकायों में से आर्ट्स में सबसे अधिक 2,28,832 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. वहीं, साइंस में 99,131 और कॉमर्स में 22,175 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे.

    वार्षिक परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक माध्यमिक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जायेगी. पहले दिन यानी 11 फरवरी को पहली पाली में माध्यमिक की आइआइटी और अन्य वोकेशनल विषय की परीक्षा, जबकि दूसरी पाली में इंटर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी.

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    चार मार्च से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
    सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के बाद प्रायोगिक परीक्षा शुरू होगी. माध्यमिक के लिए प्रायोगिक परीक्षा चार मार्च से लेकर 20 मार्च तक संबंधित विद्यालयों द्वारा ली जायेगी. वहीं, इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय की प्रायोगिक परीक्षा चार मार्च से 20 मार्च तक दोनों पालियों में आयोजित की जायेगी.

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1297 centers have been created. eight lakh candidates will appear Jharkhand Academic Council: JAC's Matric-Inter examinations will start from today till March 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group