Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Academic Council: नौवीं बोर्ड का फॉर्म 28 से जमा होगा, ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया पत्र
    Headlines

    Jharkhand Academic Council: नौवीं बोर्ड का फॉर्म 28 से जमा होगा, ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया पत्र

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2025 की कक्षा नौवीं की बोर्ड का परीक्षा फॉर्म एवं वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीयन फॉर्म जमा करने की तिथि घोषित कर दी है. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 28 नवंबर से 14 दिसंबर तक जमा होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक फॉर्म जमा होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी बिना विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक एवं विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सत्यापित कर सकेंगे.

    आवेदन झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac/ के माध्यम से जमा होगा. वैसे विद्यालय जो पहली बार पंजीयन शुरू करेंगे, उन्हें लॉगिन व पासवर्ड संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी. प्रश्न बहुविकल्पीय होगा. एक मार्च 2012 के बाद की जन्मतिथि वाले विद्यार्थियों का पंजीयन रद्द कर दिया जायेगा. जिन विद्यार्थियों के पूर्व में कराये गये पंजीयन की अविधि तीन वर्ष से अधिक हो गयी है, उन्हें फिर से पंजीयन करना होगा. ऐसे विद्यार्थियों को वर्ष 2025 की कक्षा नौवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, कक्षा नौवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही विद्यार्थी वर्ष 2026 की मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हो पायेंगे.

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    आठवीं बोर्ड का परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    राज्य में आठवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो गयी. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि आवेदन 20 दिसंबर तक जमा होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी सात दिसंबर तक विद्यालय का अनुमोदन करेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    exam will be conducted on OMR sheet Jharkhand Academic Council has issued a letter Jharkhand Academic Council: Ninth board form will be submitted from 28th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026
    Recent Post

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026

    Durand Cup JFC: डूरंड कप का हुआ आगाज, फर्नांडिस की हैट्रिक, Jamshedpur FC ने डिफेंडर्स एफसी को दी 5-0 से करारी शिकस्त

    July 27, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group