Site icon Lahar Chakra

Jharkhand ACB Raid: Nexgen Automobile के मालिक विनय सिंह के छह ठिकानों पर एसीबी की दबिश

Ranchi. रांची की जेल में बंद आइएएस विनय चौबे के करीबी व नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के छह ठिकानों पर एसीबी की टीम ने छापेमारी शुरू की है. रविवार की सुबह एसीबी की टीम विनय सिंह के घर, शोरूम समेत छह अन्य ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. एसीबी की यह छापेमारी हजारीबाग में जमीन की अवैध जमाबंदी के मामले की जा रही है.

मालूम हो कि एसीबी ने तीन दिन पहले हजारीबाग में वन भूमि की अवैध जमाबंदी से जुड़े एक मामले में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी 25 सितंबर की शाम हुई थी.

विनय कुमार सिंह पर सरकारी अधिकारियों के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचकर गैर-मजरूआ खास और जंगल-झाड़ी किस्म की भूमि की अवैध जमाबंदी कराने का आरोप है. यह तब हुआ, जब विनय चौबे हजारीबाग में डीसी के पद पर पदस्थापित थे. एसीबी की जांच में करोड़ों की इस सरकारी जमीन की बंदरबांट में कथित लाभार्थी विनय कुमार सिंह की मिलीभगत की पुष्टि हुई. इसको लेकर एसीबी हजारीबाग थाना में कांड संख्या- 11/25 दर्ज किया गया है. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

Exit mobile version