Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Accident: स्कॉर्पियो से टक्कर में बाइक सवार चार बच्चों की दर्दनाक मौत, लोगों ने की सड़क जाम
    Breaking News

    Jharkhand Accident: स्कॉर्पियो से टक्कर में बाइक सवार चार बच्चों की दर्दनाक मौत, लोगों ने की सड़क जाम

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chatra. पिपरवार. थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में गुरुवार रात आठ बजे बाइक व स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गयी. मृतकों में पिपरवार थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी अर्पण महतो, विकास महतो, मंजीत महतो व सोनू कुमार महतो का नाम शामिल है. सभी मृतक ज्ञान दीप विद्या निकेतन, तरवां के छात्र थे. इसी वर्ष उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. बताया जाता है कि सोनू अपने बहनोई की पल्सर बाइक लेकर अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, सोनू कुमार महतो का रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी.

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. इधर, मृतकों के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित लोगों ने पिपरवार-टंडवा मार्ग जाम कर दिया है. खबर लिखे जाने तक घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. ग्रामीण वाहनों को उधर से जाने नहीं दे रहे थे. दुर्घटना में बाइक का अगला पहिया अलग हो कर दूर गिरा हुआ था. वहीं, स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो बिना नंबर का है. स्कॉर्पियो चिरैयाटांड़ का ही बताया जा रहा है.

    Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

    CUET Result: सीयूईटी स्नातक 2026 का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अंक
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Accident: Four teenagers on a bike died tragically in a collision with a Scorpio Jharkhand Accident: स्कॉर्पियो से टक्कर में बाइक सवार चार किशोरों की दर्दनाक मौत people blocked the road लोगों ने की सड़क जाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

    June 23, 2026

    CUET Result: सीयूईटी स्नातक 2026 का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अंक

    June 23, 2026

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: अपहरण के आरोपी प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

    June 23, 2026

    CUET Result: सीयूईटी स्नातक 2026 का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अंक

    June 23, 2026

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    June 23, 2026

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group