Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Accident: पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल

Mednipur.पलामू जिले के छतरपुर के शाही गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर छतरपुर के डाली गांव में बालू खाली करने के बाद तेज गति से पाटन की ओर जा रहा था डाली से पाटन जाने के रास्ते में शाही गांव के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गया.

इस हादसे में चालक प्रवेशी भुइयां ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर पर सवार दूसरा युवक हादसे के बाद डर के मारे घटनास्थल से भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर मालिक की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकलवाया. मृतक चालक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सकलदीपा गांव निवासी प्रवेशी भुइयां के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू के इस अवैध कारोबार पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है. ऐसे हादसे आये दिन सामने आ रहे हैं.

Exit mobile version