Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Ranchi. सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में रांची से 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के भोजपुर जिला निवासी अरविंद प्रसाद (34) को लखनऊ सैन्य खुफिया विभाग से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को चुटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि आरोपी के पास से सेना भर्ती से जुड़े कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है और जांच जारी है।

Exit mobile version