Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP
    Breaking News

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    News DeskBy News DeskApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड में प्रशासनिक सुधारों के बीच पुलिस विभाग में अब तक का सबसे बड़ा हाई-लेवल फेरबदल देखने को मिला। शुक्रवार देर 17 आईएएस और 46 आईपीएस बदले गए। सरकार ने इस बदलाव के जरिए न केवल एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और उपायुक्तों (DC)को बदला है, बल्कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी दिए हैं। IPS की ट्रांसफर लिस्ट में आईजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी व्यापक संशोधन किया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है, वहीं कुछ को ट्रेनिंग के बाद एसडीपीओ की कमान सौंपी गई है।

    आईपीएस निधि द्विवेदी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। वर्तमान में वे पाकुड़ जिले में एसपी के पद पर पदस्थापित हैं। आईपीएस निधि द्विवेदी का जन्म 1 जनवरी 1987 को हुआ हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी हैं। निधि द्विवेदी, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडेय की धर्मपत्नी भी हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
    नोटिफिकेशन के मुताबिक एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक अब मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। वहीं, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू जोन का आईजी नियुक्त करते हुए आईजी अभियान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का प्रभार मिला है।

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    इन जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
    नाथू सिंह मीणा को बोकारो, अमन कुमार को हजारीबाग और प्रवीण पुष्कर को देवघर का नया एसपी बनाया गया है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में आशुतोष शेखर को गढ़वा, निधि द्विवेदी को सरायकेला-खरसावां, कपिल चौधरी को पलामू और मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, रांची, धनबाद और जमशेदपुर में नए ग्रामीण एसपी तैनात किए गए हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group