Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: सड़क हादसे में मौत के बाद जादू टोने के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग व्यक्ति को जबरन पिलाया पेशाब, विरोध करने पर पत्नी को पीटा
    Breaking News

    Jharkhand: सड़क हादसे में मौत के बाद जादू टोने के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग व्यक्ति को जबरन पिलाया पेशाब, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में ग्रामीणों के एक समूह ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ‘जादू टोना करने वाला’ करार देने के बाद उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीड़ित के बेटे बृजेश मुंडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना मंगलवार को नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौना गांव में हुई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पीड़ित की पत्नी के साथ भी जबरन ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया।

    वहीं, एक स्वास्थ्यकर्मी हीना देवी को ग्रामीणों की इस हरकत का विरोध करने पर पीटा गया और भगा दिया गया। मुंडा ने दावा किया कि यह हमला हाल में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह उसके पिता के कथित काले जादू के कारण हुआ था।

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    इसके बाद 15 ग्रामीणों के एक समूह ने बैठक बुलाई और कथित हमले से पहले उसके पिता को जादू टोना करने वाला करार दिया। हीना देवी के पति वीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि इस घटना के दौरान उनकी पत्नी को पीटा गया था।

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    मुंडा ने बताया कि बुधवार को पीड़ित ने नेतरहाट पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उसे कथित तौर पर वापस भेज दिया गया। पुलिस निरीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है।
    पुलिस की एक टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की है, लेकिन घटना की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and beat his wife when she protested. Jharkhand: After death in a road accident Jharkhand: सड़क हादसे में मौत के बाद जादू टोने के शक में ग्रामीणों ने बुजुर्ग व्यक्ति को जबरन पिलाया पेशाब villagers forced an elderly man to drink urine on suspicion of witchcraft विरोध करने पर पत्नी को पीटा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026
    Recent Post

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026

    Indian Railways:शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच, इन तारीखों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : XLRI में डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए Journal of Management Studies प्रकाशन कार्यशाला आयोजित

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group