Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पिंड्राजोरा थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड, 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार व 11 सिपाहियों पर की गयी कार्रवाई, ये है आरोप
    Breaking News

    Jharkhand: पिंड्राजोरा थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड, 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार व 11 सिपाहियों पर की गयी कार्रवाई, ये है आरोप

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाना में पदस्थापित सभी 28 पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. इसमें 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार व 11 सिपाही शामिल हैं. इन सभी पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खुंटाडीह की लापता 18 वर्षीय पुष्पा की हत्या के मामले में अपराधियों को बचाने, जांच में लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप हैं. एसपी श्री सिंह ने कहा कि सभी की विभागीय जांच करायी जायेगी. झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी थाना के सभी पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है.

    इससे पहले शनिवार की रात को एसपी ने बताया था कि लापता पुष्पा की जांच में असंवेदनशीलता बरतने वाले थाना प्रभारी अभिषेक रंजन, जांच अधिकारी एसआइ अनिकेत कुमार, एसआईटी के एसआइ विवेक पांडे, एसआइ अनिल यादव व मुंशी अक्षय कुमार को सस्पेंड कर दिया था. बताया था कि हत्यारे से गहरे संबंध के साक्ष्य मिले, तो सेवा से बर्खास्तगी का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद देर रात को ही पुन: पिंड्राजोरा थाना एसआटी प्रमुख सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सदस्य बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज व सब इंस्पेक्टर विक्रम कुमार पहुंचे.

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी. इसके आधार पर देर रात को ही थाना में पदस्थापित 28 पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को सस्पेंड का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया. मामले की जांच रविवार को भी जारी रही. ज्ञात हो कि हाईकोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जांच में लापरवाही बरतने के कारण नौ अप्रैल को ही तत्काल प्रभाव से पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन व मुंशी अक्षय कुमार को सस्पेंड का दिया था.

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 सब इंस्पेक्टर five assistant sub-inspectors Jharkhand: All police officers posted at Pindrajora police station have been suspended Jharkhand: पिंड्राजोरा थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड two head constables and 11 constables. with action taken against 10 sub-inspectors दो हवलदार व 11 सिपाहियों पर की गयी कार्रवाई पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ये है आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में दिन-रात चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 917 बेटिकट यात्रियों से वसूला 6.60 लाख का जुर्माना

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group